Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 | मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना ऑनलाइन आवेदन | राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Yuva Sambal Yojana Status | Yuva Sambal Yojana Rajasthan In Hindi
Yuva Sambal Yojana 2021 :- नमस्कार दोस्तों| आज हम आपको राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के बारे में बताएंगे |दोस्तों यह तो सभी जानते हैं हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या एक चिंता करने वाले विषय बन गई है| सरकार निरंतर इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास कर रही है| जिससे देश में बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सके |इसी चरण में राजस्थान राज्य सरकार ने Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 शुरू की है| जिससे बेरोजगारी को कम किया जा सकेगा यह योजना उन नागरिकों के लिए काम करती है जो शिक्षित है परंतु बेरोजगार हैं |सरकार का मानना है कि इस बेरोजगारी भत्ते को प्राप्त करके शिक्षित युवक युवती रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे और जब रोजगार प्राप्त कर लेंगे तो इस भत्ते का समापन कर दिया जाएगा |
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2021 का आरंभ किया है| आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे |यदि आप यह महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़े |

Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021
यह Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने वाली योजना है इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी मिलने तक बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है |यह भत्ता केवल उन्हीं नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो शिक्षित है और शिक्षित होने के बावजूद भी उनके पास रोजगार नहीं है| ऐसे पुरुष युवको को प्रतिमाह 3000 रूपये दिए जायेगे और महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में किये जायेगे।
Rajasthan disabled pension scheme 2020
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में दी जाने वाली राशि
कैटेगरी | राशि |
पुरुष | 3000 रूपए |
महिला | 3500 रुपए |
ट्रांसजेंडर | 3500 रुपए |
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में लाभ लेने वाले लाभार्थी
जिस व्यक्ति के पास पहले से कोई रोजगार नहीं है और वह शिक्षित है परंतु फिर भी बेरोजगार है |ऐसे व्यक्ति को सरकार द्वारा Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 के तहत बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है | ताकि वह इस भत्ते का प्रयोग करके अपने लिए रोजगार ढूंढ सके जैसे ही बेरोजगार व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर लेता है |फिर उसको यह बेरोजगार भत्ता प्रदान करना बंद कर दे रहता है और बेरोजगार व्यक्ति आत्मनिर्भर बन जाता है| इस योजना का लाभ राजस्थान राज्य के पुरुष और महिला दोनों ही उठा सकते हैं और अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते है।
Rajasthan Bhamashah Card Scheme
Key Highlights Of Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021
आर्टिकल किसके बारे में है | राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना |
आर्टिकल किस ने लांच किया | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की बेरोजगार नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार युवकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
कब तक उठा सकते हैं मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ?
राजस्थान राज्य में Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 का लाभ राजस्थान राज्य का प्रत्येक नागरिक उठा सकता है |इस योजना का लाभ एक परिवार में केवल दो ही व्यक्ति उठा सकते हैं |इस योजना में सरकार 2 सालों तक बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है| जिसका प्रयोग करके नागरिक खर्चे की चिंता ना करते हुए अपने लिए रोजगार ढूंढ सकता है | इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के तहत रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है | तभी वह मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ प्राप्त कर पाएगा और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर पाएगा |
Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य में रहने वाले नागरिकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना है|Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 के माध्यम से बेरोजगार शिक्षित नागरिक रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे और उन्हें किसी एक्स्ट्रा खर्चे की भी परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |क्योंकि सरकार बेरोजगारी भत्ता प्रदान कर रही है इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है| जिससे शिक्षित नागरिकों को बेरोजगारी के कारण दूसरों पर निर्भर होने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के द्वारा राजस्थान राज्य के बेरोजगार व्यक्तियों की आर्थिक परेशानियों को दूर किया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा |
Rajathan Yuva Sambal Yojana 2021 के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान राज्य में चलाई जा रही Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 के तहत राज्य की सरकार सभी शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को बेरोजगार भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- यह सरकारी बेरोजगार भत्ता राजस्थान के पुरुषों को ₹3000 तथा महिलाओं और ट्रांसजेंडर को ₹3500 का प्रदान किया जाएगा।
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के माध्यम से राजस्थान के बेरोजगार नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनेंगे।
- राजस्थान राज्य के नागरिकों को अपनी जरूरतों के लिए अब किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- क्योंकि शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है|
- बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करके राजस्थान राज्य के नागरिकों रोजगार ढूंढ पाएंगे।
- सरकार द्वारा यह बेरोजगार भत्ता 2 साल की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा |यह बेरोजगारी भत्ता बेरोजगार शिक्षित युवाओं को इसलिए भी प्रदान किया जाएगा ताकि वह अपने लिए रोजगार या जॉब ढूंढ ले जैसे ही युवा जॉब प्राप्त कर लेते हैं |
- तब इस स्थिति में उन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना बंद कर दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
- मुख्यमंत्री संबल योजना राजस्थान का लाभ राजस्थान राज्य के निवासी व्यक्ति प्राप्त कर सकेंगे |
Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 की पात्रता
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ जो नागरिक उठाना चाहते हैं उन नागरिकों को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ व महिलाएं भी उठा सकती हैं जिनका विवाह राजस्थान के किसी स्थाई निवासी पुरुष से हुआ है।
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ उठाने के लिए सामान्य वर्ग के व्यक्ति की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा SC/ST वर्ग के व्यक्ति की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- Rajasthan Yuva Sambal Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य में रहने वाले एक परिवार के केवल दो ही व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |
- वह सभी विद्यार्थी जिन्होंने स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम पूरा किया है या फिर अभी पढ़ाई चल रही है। वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 के तहत आवेदन करने वाला आवेदक किसी सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत नहीं होना चाहिए तथा आवेदक के पास स्वरोजगार भी नहीं होना चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा|
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2021 महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- जाति सर्टिफिकेट
- राजस्थान नागरिक प्रमाण पत्र
Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्किल, एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा
- होम पेज पर मैंन्यू के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको जॉब सीकर के टैब पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको अप्लाई फॉर अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगा|
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार सिटीजन, उद्योग या फिर गवर्नमेंट एंप्लॉय के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा |
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही प्रकार से भरना होगा और
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब दोस्तों आपको एक एसएसओ आईडी दी जाएगी।
- अब आपको होम पेज पर फिर से जाना होगा और |
- लॉगइन पेज ओपन करना होगा|
- लॉगइन पेज पर जाकर एसएसओ आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- ऑनलॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा |
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको सभी जानकारी सही प्रकार से भर नहीं होगी और
- आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा और
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया कंप्लीट हो जाएगी |
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2021 में आवेदन की स्थिति कैसे देखे?
- सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ स्किल, एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
- अब आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ ओपन हो जाएगा|
- अब मुख्य पृष्ठ पर आपको मैंन्यू के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन स्टेटस का एक लिंक दिखाई देगा|
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है
- इसके पश्चात आपको एसएसओ आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- फिर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन आईडी को दर्ज करना होगा और
- सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इस प्रकार आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी |
Contact Information
दोस्तों यदि आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं या आपको Rajasthan Yuva Sambal Yojana से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल पर पोस्ट लिखकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं |हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।
- Helpline Number- 0141-2368850
- Email Id- Helpdesk.EEMS@rajasthan.gov.in
कॉन्क्लूज़न
दोस्तों आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की |यदि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिए |हम निरंतर आपको महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित कराते रहेंगे| हमारा आर्टिकल ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद |
Also Read :- Rajasthan Unemployment Allowance 2020